जयपुर

गहलोत का BJP प्रेजिडेंट पर ज़ोरदार ज़ुबानी हमला, बोले- ‘पसंद का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना सके शाह, वसुंधरा के सामने झुके’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 8:52 AM IST
gehlot amit shah

जयपुर।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ताज़ा बयान देकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर ज़ोरदार ज़बानी हमला किया है। गहलोत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा है कि शाह को पहले अपना घर संभालना चाहिए। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, फिर भी घोषणा के बावजूद प्रदेश में अपनी पसंद का पार्टी अध्यक्ष नहीं बना सके। यह उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि पूरा जोर लगाने के बाद भी गजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष नहीं बना सके और वसुंधरा के सामने झुकना पड़ा।

गहलोत ने यह बात बुधवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि शाह ने जो भाषा उपयोग में ली वह भी ठीक नहीं थी। उनको पता नहीं कि राजस्थान की परम्पराएं दूसरी हैं। यहां हम बहुत ही प्यार, मोहब्बत और भाईचारे से बात करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों के लिए भी गलत भाषा बोली। मुख्यमंत्री साढ़े चार साल दिल्ली धौलपुर घूमती रहीं, ऐसा मुख्यमंत्री कभी नहीं रहा, जो 7-8 दिन अपने घर, गांव व महल में रहे। ये पहली मुख्यमंत्री हैं, जो कभी 7 दिन हैलीकॉप्टर से दिल्ली तो कभी 7 दिन धौलपुर रहीं।

केवल दो आदमी चला रहे सरकार : गहलोत
गहलोत ने कहा कि देश में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने नागौर जिले से पंचायती राज की स्थापना की थी, देश में नागौर जिले की अहम भूमिका है। वर्तमान में देश की सरकार को केवल नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ही चला रहे हैं। इन दोनों का ही शासन है, शेष अन्य भाजपा नेताओं का कोई महत्व व अस्तित्व नहीं है। द़ेश में तबाही मचा रखी है, इनका काम हमेशा गांधी परिवार को कोसना रहा है, जबकि गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान किया था। भाजपा द्वारा निकाली जारी गौरव यात्रा इनकी विदाई यात्रा है।

... इधर पायलट बोले- 'सरकार ने किसानों को लूटा, नौजवानों को किया बरबाद'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि संकल्प रैली को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। पायलट ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार तानाशाह है। इन्होंने किसानों को लूटा और नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है। इस सरकार ने केवल खान माफियाओं को पनपाया है। वे परबतसर के सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में बुधवार को आयोजित कांग्रेस की अजमेर संभाग की संकल्प रैली में बोल रहे थे, जिसमें नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा एवं टोंक के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली को राजस्थान के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, महासचिव मोहन प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.पी. जोशी, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल, रघुवीर मीणा, नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा, सांसद रघु शर्मा, पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा, रिछपाल सिंह मिर्धा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चंद्रभान, हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, विधायक धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र चौधरी, डॉ प्रभा ठाकुर, पूर्व मंत्री बी डी कल्ला, जिला प्रमुख सुनीता चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की गलत नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को विजय बनाने का आह्वान किया।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना