पटना। मुजफ्फरपुर कोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह शिकायत उनके प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लवरात्रि' के शीर्षक को लेकर हुई है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में सलमान के खिलाफ शिकायत करने वाले वकील का कहना है कि फिल्म के शीर्षक से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।