जयपुर

‘बटेंगे तो कटेंगे’ इसका क्या मतलब है? योगी आदित्यनाथ पर भड़के अशोक गहलोत; बोले- ‘यह देश का दुर्भाग्य’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान को लेकर योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

2 min read
Nov 10, 2024

राजस्थान में उपचुनाव के समर के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर कांग्रेस ने अपने बड़े नेताओं को प्रचार के मैदान में उतार रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इसी कड़ी में अशोक गहलोत ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

'यह देश का दुर्भाग्य'- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'यह देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे शब्दों से काम लिया जा रहा है। आजादी के बाद आज तक मैंने नहीं देखा कि किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया हो। 'बटेंगे तो कटेंगे' इस बात का क्या मतलब है?… भाजपा समेत जो पहले जनसंघ पार्टी थी किसी और पार्टी ने भी आज तक ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया था'

उत्तर प्रदेश में 'स्लोगन राजनीति'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान रैली में बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि मुसलमान एकजुट होकर ताकतवर और हिंदू जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें। जिसके बाद से ही लगातार इस नारे के इर्द-गिर्द राजनीति हो रही है। भाजपा ने इस नारे के सहारे हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिंदुओं को वोट बैंक में तब्दील करने की कोशिश की। यहां तक भाजपा इसमें कामयाब साबित भी हुई।

इसी तर्ज पर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी भाजपा चुनाव लड़ रही है। जिस वजह से विपक्षी दल बीजेपी पर तुष्टिकरण का आरोप मढ़ रहे है। जबकि उत्तर प्रदेश में तो उपचुनाव के बीच सपा और भाजपा के बीच 'स्लोगन राजनीति' देखने को मिल रही है।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 20 नवंबर को मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, उत्तरप्रदेश में भी 20 नवंबर को उपचुनाव को लेकर वोटिंग और 23 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

Updated on:
10 Nov 2024 01:58 pm
Published on:
10 Nov 2024 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर