जयपुर

रोहित जोशी मामलाः पीड़ित युवती का आरोप, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, हमलावरों ने दी धमकी

जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने शनिवार रात दावा किया कि दिल्ली में उस पर दो लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिसकी उसने शिकायत भी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2022, 9:21 AM IST
attacked on victim Girl in Rohit Joshi rape case

जयपुर। जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने शनिवार रात दावा किया कि दिल्ली में उस पर दो लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिसकी उसने शिकायत भी की है। पीड़िता के अनुसार ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वालों ने उसे धमकाते हुए कहा, 'मुकदमा वापस लेने को नहीं मानी... यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।' पीड़िता के अनुसार धमकी देकर हमलावर भाग गए।

पत्रिका को देर रात पर बताया...
पीड़ता ने इस घटना के बाद खुद को दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी दी। उसने राजस्थान पत्रिका को फोन पर बताया कि कल रात 9 से 10.30 बजे के बीच उसके चेहरे पर दो लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जिससे उसके चेहरे पर तेज जलन होने लगी।

थाने का नाम नहीं बता पाई
पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है, लेकिन वह थाने का नाम नहीं बता पाई। उसन कहा कि वह फिलहाल इलाज करवा रही है।

दिल्ली में नहीं मिली पुलिस सुरक्षा
पीड़ता ने यह भी बताया कि राजस्थान में पुलिस उसकी सुरक्षा में साथ रहती है, लेकिन दिल्ली में राजस्थान पुलिस के जवान नहीं रहते। दिल्ली पुलिस की तरफ से भी पीड़िता को सुरक्षा नहीं दी गई है। वह इन दिनों दिल्ली के एक होटल में ठहरी हुई है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना