जयपुर

दाल फैक्ट्री में काम के दौरान मजदूर पर गिरीं बोरियां, हुई दर्दनाक मौत

राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा ओद्यौगिक क्षेत्र की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2019, 11:25 PM IST
मजदूर पर गिरीं बोरियां
दाल फैक्ट्री में काम के दौरान मजदूर पर गिरीं बोरियां, हुई दर्दनाक मौत

जयपुर
विश्वकर्मा इलाके की एक दाल फैक्ट्री में बोरियों के बीच मजदूर के दबने से मौत हो गई। घटना का पता उस वक्त लगा, जब मजदूर बोरियां उठाने पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे इलाके को छाना। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

बोरियों के नीचे दबने से दम घुट गया
पुलिस का कहना है कि रोड नंबर 13 पर बाबा इंडस्ट्रीज दाल मिल फैक्ट्री में काम करने वाला दौसा का 45 वर्षीय गजेंद्र मंगलवार को भी काम कर रहा था, इस दौरान काम करते वक्त गजेंद्र के ऊपर बोरियां गिर गई। इससे बोरियों के नीचे दबने से दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।

मालिक के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
मजदूर के दबने के सूचना के बाद मालिक घासीराम भी मौके पर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही से हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना