Fish Breeding Season,: मत्स्य विभाग का अभियान शुरू, पहली जब्ती में पिकअप से बरामद हुईं मछलियां, मछलियों के अवैध परिवहन पर रोक, विभाग ने उठाया सख्त कदम।
Monsoon Fishing Ban: जयपुर। वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को ध्यान में रखते हुए लागू निषेध अवधि में मत्स्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 किलो मछलियों से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। यह मछलियां अवैध रूप से विक्रय के लिए ले जाई जा रही थीं।
मत्स्य पालन विभाग की निदेशक संचिता विश्नोई ने जानकारी दी कि विभाग की निरीक्षण टीम ने यह कार्रवाई की, जो कि इस निषेध ऋतु की पहली जब्ती है। टीम ने तुरंत प्रभाव से सभी मछलियों को गड्ढे में दफन कर नष्ट कर दिया, ताकि इनका अवैध उपयोग न हो सके।
16 जून से 31 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध
राज्य सरकार द्वारा 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के शिकार, विक्रय, वस्तु विनिमय और प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उद्देश्य मछलियों की प्रजनन प्रक्रिया को संरक्षण देना और जल पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखना है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जयपुर। प्रदेश में भले ही मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन प्री-मानसून की बारिश ने बीसलपुर बांध क्षेत्र में राहत के संकेत दे दिए हैं। जल संसाधन विभाग ने मंगलवार को बीसलपुर बांध का अद्यतन जल स्तर जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में बांध का जल स्तर 312.45 आरएल मीटर रिकॉर्ड किया गया है।
बीसलपुर बांध पिछले साल छह सितम्बर को पूरा लबालब हो गया। बांध की क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। इसमें 38. 703 टीएमसी जलभराव होता है। दरअसल बांध का निर्माण वर्ष 1996 में हो गया था। उसके बाद से यह बांध सात बार भर चुका है। बांध से करीब एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है।