जयपुर

किन्नर गिरोहों में बांग्लादेशी व्यक्तियों की घुसपैठ: ऋषि अजय दास महाराज, महामंडलेश्वर हिमांगी सखी बोली – किन्नरों को बधाई देना बंद करें लोग

किन्नर समाज की आड़ में कुछ लोग अवैध गतिविधियां कर पूरे समुदाय की छवि खराब कर रहे हैं।
2 min read
Jan 16, 2026
PATRIKA PHOTO
PATRIKA PHOTO

जयपुर। किन्नर अखाड़ा से जुड़े विवाद के बीच इसके संस्थापक ऋषि अजय दास महाराज ने देशभर में सक्रिय एक संगठित नेटवर्क को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किन्नर जिहाद के नाम पर एक जाल सक्रिय है, जो किन्नरों के धर्मांतरण, अवैध वसूली और आर्थिक शोषण में लिप्त है। उनके इन आरोपों को बजरंग सेना, हिंदू वाहिनी सेना, विश्व हिंदू परिषद और मीणा महासंघ सहित कई संगठनों का समर्थन भी मिला है। ऋषि अजय दास महाराज ने दावा किया कि कथित गिरोह त्योहारों, शादियों और अन्य शुभ अवसरों पर दबंगई दिखाकर अवैध वसूली करते हैं। सनातनी समाज से वसूले गए पैसों का उपयोग शराब, मांसाहार और संदिग्ध गतिविधियों में किया जा रहा है।

महाराज ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में किन्नर गिरोहों में बांग्लादेशी व्यक्तियों की घुसपैठ सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की हजारों समाजसेवी संस्थाएं अपने दान का पूरा हिसाब सरकार को देती हैं तो फिर किन्नर गिरोहों को टैक्स और जांच से छूट क्यों दी जा रही है। यह समानता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है। इस विवाद के बीच महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने भी किन्नर समुदाय में शोषण, जबरन वसूली और धर्मांतरण को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज की आड़ में कुछ लोग अवैध गतिविधियां कर पूरे समुदाय की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि जबरन पैसा वसूलने वालों को बधाई देना और आर्थिक सहयोग देना बंद किया जाए।

हिमांगी सखी ने बताया कि कई वर्षों से किन्नर बच्चों का शोषण हो रहा है। उनका आरोप है कि पुरुष के रूप में जन्मे बच्चों का जबरन ऑपरेशन कर उन्हें किन्नर बना दिया जाता है। उन्होंने इसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि धर्मांतरण और तथाकथित जिहाद के खिलाफ वे हर शहर और हर राज्य में आंदोलन करेंगी। उन्होंने जयपुर और मुंबई के ट्रैफिक चौराहों पर किन्नर का भेष बनाकर हो रही जबरन वसूली पर भी सवाल उठाए और चेतावनी दी कि यदि समय रहते रोक नहीं लगी, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। इस मौके पर विभिन्न हिंदू संगठनों और किन्नर समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस मौके पर पंडित अशोक शर्मा (संस्थापक बजरंग सेना), विजय शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव बजरंग सेना), राजेश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान बजरंग सेना), काजल किन्नर (जिला अध्यक्ष कोटा), साध्वी सौम्या सखी (छत्तीसगढ़), तनीषा सनातनी (प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान), मीनू किन्नर (प्रदेश अध्यक्ष दौसा लालसोट), निशा किन्नर (उनियार, कनिका (जयपुर), दीपिका (जयपुर), रूबी (जयपुर), सचिन सोनकर वकील साहब (इंदौर), अलकेश शर्मा (हिन्दू वाहिनी कानपुर), भागीरथ (हिन्दू महासभा), सुमित खंडेलवाल (बजरंग दल), रामभजन मीणा वकील साहब, रामावतार मीणा (मीणा महासंघ) आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
16 Jan 2026 05:13 pm
Published on:
16 Jan 2026 05:13 pm