जयपुर

बयाना विधायक रितु बनावत ने की शिव सेना ज्वॉइन, महाराष्ट्र के CM की मौजूदगी में हुईं शामिल

MLA Ritu Banawat : बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत ने मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले गहलोत सरकार में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शिव सेना ज्वॉइन की थी।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 1:14 PM IST
ritu_banawat_join_shiv_sena.jpg

Bayana MLA Ritu Banawat joins Shiv Sena : राजस्थान में शिव सेना धीरे-धीरे अपने पैर पसार रही है। इसी कड़ी में भरतपुर के बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत शिव सेना में शामिल हो गई हैं। रितु बनावत ने मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले गहलोत सरकार में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शिव सेना ज्वॉइन की थी।

रितु बनावत भरतपुर जिले के बयाना की विधायक हैं। इस चुनाव से पहले बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। क्योंकि वह 2018 का चुनाव हार गई थीं। टिकट कटने के कारण उन्होंने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस चुनाव में बयाना विधानसभा सीट में उन्होंने जीत हासिल की।

इस दौरान कुल 54.94% वोट पड़े। इसमें निर्दलीय ऋतु बनावत ने कांग्रेस के अमर सिंह जाटव को 40,642 के बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भी ऋतु ने बीजेपी सरकार को ही अपना समर्थन दिया था।

यह भी पढ़ें : राजेश पायलट समेत राजस्थान के ये बड़े नेता बन चुके 'महामूर्ख', यहां ऐसे मनाई जाती है होली

विधायक रितु बनावत के पति ऋषि बंसल भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष और भारतीय जन अपर्ति के भरतपुर जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। बयाना विधानसभा सीट पर रितु बनावत को बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर ऋषि बंसल ने जिलाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था और रितु बनावत को बीजेपी से बागी होकर निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़वाया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में IPL मैच कब-कब...किस दिन करवा सकते है टिकट बुक, जानें Rajasthan Royals का पूरा शेड्यूल

हाल ही में विधायक रितु बनावत का फेक अश्लील वीडियो सियासी गलियारों में चर्चाएं विषय रहा। जिसके लिए उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। विधायक रितु बनावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फेक वीडियो का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि फेक वीडियो के माध्यम से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी....जयपुर को मिलेगी आज एक साथ तीन सौगात, इन प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन

Updated on:
15 Mar 2024, 1:14 PM IST
Published on: