जयपुर

VIDEO: राजस्थान क्रिकेट के लिए बड़ी खबर- BCCI ने आरसीए से हटाया प्रतिबंध, मिलेगा ये बड़ा फायदा…

सोमवार को दिल्ली में आयोजित बैठक के बाद लिए गए फैसले की जानकारी बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने दी।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 8:45 PM IST
cricket

राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ी और इस खेल को पंसद करने वाले शख्स के लिए यह खबर काफी अहम है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) पर लगे तीन साल का प्रतिबंध हटा लिया है। तो वहीं इसके के बाद यह मना जा रहा है कि बीसीसीआई के इस कदम से प्रदेश के खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में इसका सीधा फायदा मिलेगा। सोमवार को दिल्ली में आरसीए और बीसीसीआई की एक बैठक के बाद बैन हटाने का निर्णय लिया गया।

सोमवार को दिल्ली में इस बैठक के बाद लिए गए फैसले की जानकारी बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने दी। जबकि अब आरसीए पर बैन को लेकर बीसीसीआई को हाईकोर्ट को जवाब देना है, और इसी के साथ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर लगा बैन हट जाएगा। और इसी के साथ साल के जाते-जाते राजस्थान क्रिकेट को दो बड़े फायदे भी मिल गए। पहला तो अब एक बार फिर आपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम नजर आएगी। क्योंकि इस पर लगा बैन हट गया है। तो दूसरी बड़ी खबर कि आरसीए से बैन हटने के बाद बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले इंटरनेशल मैचों को भी हरी झंडी मिल सकती है।

गौरतलब है कि साल 2014 में एक मामले को लेकर बीसीआई और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। जिसके बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी शर्त रखते हुए कहा था कि या तो आरसीए से ललित मोदी को हटाया जाए नहीं तो राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन बैन का सामना करने के लिए तैयार रहे। जिसके बाद इसी साल जून के महीने में बीसीसीआई ने ललित मोदी को भारत की क्रिकेट से पूरी तरह बाहर कर दिया। और ललित मोदी की अगुवाई वाली नागौर जिला क्रिकेट को बी निलंबित कर दिया था।

ध्यान हो कि प्रदेश में आरसीए के चुनाव और इस पद को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसमें ललित मोदी के कारण काफी विवाद भी हुआ था। तो वहीं आरसीए के अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए ललिच मोदी ने अपने बेटे को मैदान पर उतारा था। और खुद देश के बाहर से सारे घटना क्रम पर नियंत्रण बनाए हुए थे। लेकिन चुनाव का नतीजा उनके उलट आया और इस पद की जिम्मेदारी सी पी जोशी को मिली।

Updated on:
11 Dec 2017, 8:45 PM IST
Published on: