8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा ने जबलपुर और जयपुर ने कोटा को दी शिकस्त

अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दो मैच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

shyamendra parihar

•

Updated: 11 Dec 2017, 2:39 PM IST

sports news

श्योपुर. स्व.धीरेंद्र सिंह तोमर की स्मृति में आयोजित किए जा रहे अंतरराज्यीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए, जिसमे हरियाणा की टीम ने जबलपुर को और जयपुर की टीम ने कोटा की टीम को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। जहां सोमवार को हरियाणा का मुकाबला जयपुर से होगा, जबकि हुदा क्लब श्योपुर का मुकाबला ग्वालियर से होगा।


रविवार को पहले मैच में जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन ही बना सकी। जवाब में हरियाणा की टीम ने सरवन के शानदार 44 रनों की बदौलत 14वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया। सरवन को मैन ऑफ मैच दिया गया। वहीं दूसरे मैच में टॉस जीतकर जयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए। लेकिन संजय भारती के शानदार 59 रनों के बावजूद कोटा की टीम 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और जयपुर ने 17 रन से मैच जीत लिया। जयपुर की ओर से 3 विकेट लेने वाले विवेक यादव को मैन ऑफ मैच दिया गया। इसके साथ ही पहले मैच में जनपद सीईओ पुरुषोत्तम शर्मा और दूसरे मैच में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों ही मैचों में रणजी और आईपीएल खिलाडिय़ों का प्रदर्शन दर्शकों को देखने को मिला।

विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
श्योपुर. अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिन विद्यार्थियों ने जेईई, क्लेट एवं नीट प्रवेश परीक्षा 2016 -17 के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लिया है उन्हे आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। ऐसे विद्यार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया उपरांत फार्म की हार्ड कॉपी, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश संबधी दस्तावेज की छायाप्रति आदिम जाति कल्याण विभाग श्योपुर में जमा कराएं।

मतदाता जागरूकता शिविर आज
श्योपुर. मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 विशेष अभियान के तहत 11 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से सायं पांच बजे तक नगर पालिका भवन श्योपुर में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आयोग द्वारा प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए मतदाता सूची में नवीन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।