Teacher Education: जयपुर. राज्य में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट पीटीईटी-2026 की आवेदन प्रक्रिया भी शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार […]
Teacher Education: जयपुर. राज्य में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट पीटीईटी-2026 की आवेदन प्रक्रिया भी शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है।
परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। परीक्षा के माध्यम से प्रदेशभर के सरकारी व निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज और शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।