जयपुर

समर में बेस्ट डिफरेंट हेयर स्टाइल्स

गर्मी में हेयरस्टाइल की भी चिंता सताती है कि कहीं वह आउट ऑफ ट्रेंड ना लगे

3 min read
May 03, 2018

जयपुर . एरिया की गल्र्स अपने समर वैकेशन को यादगार बनाने के लिए अपने ड्रेस के साथ डिफरेंट-डिफरेंट तरह से हेयरस्टाइल ट्राय कर रही है। एरिया के ब्यूटीएक्सपर्ट कुछ ऐसी हेयरस्टाइल बता रहें जो ट्रेंड के मुताबिक है और गर्मियों के लिहाज से बिल्कुल सही भी। समर के दिनों में आप कई हेयरस्टाइल रख सकती हैं।

सोडाला गर्मियों का दिन बहुत ही खराब होता है, उमस और तेज जलती हुई धूप घर से निकलना मुश्किल कर देती है। गर्मी के मौसम में आप अपना हेयरस्टाइल शॉर्ट या फिर बांध कर रख सकती हैं, जिससे आपको गर्मी ना लगे। कई लड़कियों को अपनी हेयरस्टाइल की भी चिंता सताती रहती है कि कहीं वह आउट ऑफ ट्रेंड ना लगे। जिसके लिए एरिया की गल्र्स अपने समर वैकेशन को यादगार बनाने के लिए अपने ड्रेस के साथ डिफरेंट-डिफरेंट तरह से हेयरस्टाइल ट्राय कर रही है। एरिया के ब्यूटीएक्सपर्ट कुछ ऐसी हेयरस्टाइल बता रहें जो ट्रेंड के मुताबिक है और गर्मियों के लिहाज से बिल्कुल सही भी। समर के दिनों में आप कई हेयरस्टाइल रख सकती हैं।

ये भी पढ़ें

यूनिवसिर्टी ने बहाई उल्टी गंगा, यहां लेक्चरर करेंगे प्रोफेसर का चयन!

कलर्स हेयर स्टाइल्स

यह हेयर स्टाइल भी गर्मियों के लिए काफी अच्छी है। इस बात की चिंता ना करें कि आप इस हेयर स्टाइल में कैसी दिखेंगी। सबसे जरूरी बात यह है कि इस हेयर स्टाइल में आप अपने बालों को खुले रहने की आजादी दे रहे हैं।

बाउंसी पोनीटेल

इस हेयर स्टाइल को अपनाने के लिए अपने सिर के पीछे के सारे बालों को उठाकर ऊपर ले आएं तथा इसे एक ग्रिपिंग बांड या रबर से बांध दें। इसके बाद आप जब भी चलेंगी तो आपके बाल काफी लहराएंगे और बाउंसी हो जाएंगे। इससे आपको गर्मी से निजात मिलती है।

टेक्सचर्ड पोनीटेल

बालों को पोनीटेल के तरीके से बांधने के पहले उनपर कंघी करने के बारे में नहीं सोचती हैं इसके बजाय आप सिर्फ अपने बालों में हाथ फिराती हैं तथा अपने गर्दन के पीछे की तरफ बांधकर रखती हैं।

फ्लफी हेयर

इस तरह की हेयर स्टाइल में लम्बाई की कई परतें होती हैं और कई जगह से बालों को मोड़ा जाता है, और फिर भी इसके प्रयोग के बाद आप सुन्दर और आकर्षक दिखती हैं।

छोटी चोटियां

जिन महिलाओं के बाल लम्बे होते हैं, वे उनमें कई तरह की स्टाइल्स कर सकती हैं। यह काफी आसान है। सिर्फ अपने माथे के सामने दो छोटी चोटियां बनाएं। इसके बाद इन दोनों चोटियों को पीछे की ओर खींचें तथा एक रबर बैंड से बांध ले।

हॉट बन हेयर स्टाइल

इसे हॉट बन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें गर्दन के पीछे के हिस्से में बालों को बांधा जाता है। इससे बालों को एक गोल आकार मिलता है तथा वे बन जैसे दिखते हैं।

हाफ अप हेयर

यह उस महिला के लिए काफी अच्छा है जिसके बाल लम्बे और स्ट्रेट हैं। इसमें बालों को पीछे 4 से 5 इंच तक खींचा जाता है और 180 डिग्री घुमाकर बालों के बीचों बीच एक प्लेट का आकार दिया जाता है।

लूप इट अप हेयर स्टाइल्स

यह गर्मियों के लिए एक आसान सी हेयर स्टाइल है जिसके अंतर्गत बालों को खींचकर एक सामान्य पोनीटेल बनाएं और इस टेल को ऊपर की ओर रखें जहां अंतिम सिरा बाहर की ओर होता है। इसे ढीला होने से बचाने के लिए इस पर एक रबर बैंड लगा लें।

ये भी पढ़ें

राज्य का पहला कार्यालय जिसे मिला है यह प्रमाण-पत्र….
Published on:
03 May 2018 04:57 pm
Also Read
View All