
कोटा . राजस्व अपील प्राधिकारी कोटा को स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से सभी मानक पूरा करने पर अब अंतरराष्ट्रीय संस्था आईएएस ने ओएचएसएएस प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। आधिकारियों के मुताबिक यह प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाला राज्य का यह पहला कार्यालय है।
राजस्व अपील प्राधिकारी (आरएएस) पंकज कुमार ओझा ने बताया कि अमरीका बेस्ड इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन सर्विसेज (आईएएस) की ओर से देशभर के कार्यालयों का निरीक्षण किया जाता है। वहां स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी मापदंड देखे जातें हैं। संस्था ने उनके कार्यालय का भी इसी साल फरवरी व मार्च में निरीक्षण किया था। तब मापदंडों के अनुसार वहां व्यवस्था नहीं थी, लिहाजा कर्मचारियों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद कार्यालय में उनके दिशा-निर्देशों की पालना में कमियों में सुधार किया गया।
Breaking News:बकाया भुगतान की मांग को लेकर IL कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
खरा उतरने पर 'आईएएस' ने कार्यालय को ओएचएसएएस (ओक्यू-पेशनल हैल्थ एण्ड सेफ्टी एश्योरेंस सिस्टम) प्रमाण-पत्र जारी किया गया। यह प्रमाण-पत्र उन्हें संस्था के लीड ऑडिटर श्याम सिंह तंवर ने अप्रेल के दूसरे सप्ताह में प्रदान किया। ओझा ने दावा किया कि ओएचएसएएस प्रमाणित होने वाला राज्य का यह पहला सरकारी कार्यालय बन गया है।
आईएसओ प्रमाणित भी
इससे पहले आरएए कोटा को जनवरी में आईएसओ सर्टिफिकेट मिल चुका है। अगस्त 2017 में एक दिन में सर्वाधिक मुकदमों का निस्तारण करने का रिकॉर्ड भी इसी कार्यालय ने नाम दर्ज है। आरएए में 1681 मामले लम्बित हैं। इनमें से 5 साल से अधिक पुराने मात्र 5 ही मामले हैं।
Read More:चम्बल किनारे फिर भी प्यासे ...पानी की किल्लत से जूझ रहे स्टूडेंट्स
सर्टिफिकेशन के ये महत्वपूर्ण एलीमेंट
स्वास्थ्य: रिकॉर्ड साफ और व्यवस्थित हो, धूल मिट्टी जमा नहीं हो, प्राथमिक स्वास्थ्य किट उपलब्ध रहे।
सुरक्षा: सीज फायर उपकरण की सहज उपलब्धता, व्यवस्था प्रबन्धन के श्रेष्ठ संसाधन हों।
कार्मिक: कर्मचारियों के नाम पते, मोबाइल नम्बर और काम के बारे में पूरी जानकारी बोर्ड पर हों। वे आएएसओ मापदंडों के प्रति दक्ष हों।
Read More:निगम में आए तो संकट में पड़े 'अधिकार'
वकीलों को मोबाइल पर सूचना देंगे
राजस्व अपील प्राधिकारी ओझा ने बताया कि उनका मकसद इस कार्यालय को पूरी तरह से हाईटेक करना है। एक दिन में सर्वाधिक मुकदमों का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब उनकी योजना है कि मुकदमों से संबंधित वकीलों को उनके मोबाइल पर मुकदमों की तारीख संबंधी जानकारी दी जाए। इसके लिए लिस्ट तैयार करने का विचार है।
Published on:
03 May 2018 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
