जयपुर

राजस्थान में अब बसेंगे नए शहर, जानें क्या है भजनलाल सरकार की ये बड़ी कवायद

Rajasthan News: प्रदेश में नए शहर बसाने और कॉम्पेक्ट सिटी डवलपमेंट की राह खुलेगी। राज्य सरकार टाउन एंड कंट्री (रीजन) प्लानिंग बिल में इसे लेकर बड़ा प्रावधान करने जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2024, 12:12 PM IST
Feature image

Rajasthan News: प्रदेश में नए शहर बसाने और कॉम्पेक्ट सिटी डवलपमेंट की राह खुलेगी। राज्य सरकार टाउन एंड कंट्री (रीजन) प्लानिंग बिल में इसे लेकर बड़ा प्रावधान करने जा रही है। एक्ट बनने के बाद जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा जैसे बड़े शहर आसानी से नए शहर बसाने पर काम कर सकेंगे। वहीं, हरियाणा की तर्ज पर यहां भी कॉम्पेक्ट सिटी डवलपमेंट होगा यानी शहरों में चिन्हित इलाके में ही बसावट की अनुमति होगी।

यहां डवलपमेंट पूरा होने के बाद दूसरे हिस्सों में योजनाएं लाई जा सकेंगी। इसके तहत नगर नियोजन का ऐसा प्लान तैयार होगा, जिसमें कम क्षेत्रफल में घनी बसावट के साथ बड़ा खुला हिस्सा भी हो। लोगों को कम दूरी में मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत के निर्देशन में विशेषज्ञों की टीम इस पर काम कर रही है। संभवतया आचार संहिता हटते ही सब कुछ फाइनल हो जाएगा। अभी कॉम्पेक्ट सिटी मॉडल लागू है, लेकिन काम नहीं हो रहा।

इनको बदलने पर हो रहा काम…
टाउनशिप पॉलिसी, डीसीआर, जन आवास योजना में भी बदलाव होगा। इसके लिए आर्किटेक्ट एसोसिएशन, बिल्डर्स एसोसिएशन, नगर विकास न्यास, विकास प्राधिकरण एवं नगर निगमों के साथ संबंधित एक्सपर्ट के साथ शुरुआती मंथन हो चुका है। अगले माह तक संशोधित या नई पॉलिसी आएगी। इसके अलावा भवन विनियमों में भी कुछ संशोधन हो सकता है।

Updated on:
10 May 2024, 12:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Indian Railway News: राजस्थान से ठेठ पश्चिम बंगाल तक, बहुत काम की है ये नई खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल

Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?