जयपुर

Good News: भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, अब ये संविदाकर्मी होंगे नियमित

प्रदेश में मनरेगा में संविदा पर लगे कार्मिकों को नियमित करने की कवायद राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। राजस्थान कांट्रेक्च्युअल टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत नियमित होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 May 2024, 9:12 AM IST
Feature image

Rajasthan News: प्रदेश में मनरेगा में संविदा पर लगे कार्मिकों को नियमित करने की कवायद राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश देते हुए राजस्थान कांट्रेक्च्युअल टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत सृजित 4966 पदों पर कार्मिकों नियमित करने को कहा है। इन पदों की प्रशासनिक स्वीकृति 7 मार्च 2024 को जारी की गई थी, फिलहाल 9 साल या उससे अधिक का कार्यानुभव रखने वाले संविदाकर्मियों को ही नियमितिकरण का लाभ मिलेगा। लगभग 2000 कार्मिक ही ऐसे हैं जो इस दायरे में आ रहे हैं। मनरेगा में कनिष्क तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, कॉर्डिनेटर, ग्राम रोजगार सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर 3200 के लगभग कार्मिक काम रहे हैं। इनमें शेष कार्मिक ऐसे हैं जो 9 साल अनुभव के दायरे में नहीं आते हैं।

कमेटी करेगी जांच
जिला स्तरीय कमेटी संविदा कर्मियों की पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। मनरेगा में संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए 9 साल से उससे अधिक की सेवा अवधि की गणना 1 अप्रेल 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

इनका कहना है
अभी संविदाकर्मियों 2000 के लगभग कार्मिक ही ऐसे हैं जिन्हें 9 साल से उससे अधिक काम करने का अनुभव है, फिलहाल वे ही नियमितिकरण के दायरे में हैं, जिनका अनुभव 9 साल से कम हैं उन्हें बाद में मौका मिलेगा।

राम स्वरूप टांक, प्रदेशाध्यक्ष मनरेगा लेखा सहायक संघ

Updated on:
11 May 2024, 9:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Indian Railway News: राजस्थान से ठेठ पश्चिम बंगाल तक, बहुत काम की है ये नई खातीपुरा–संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और शेड्यूल

Public Ka Panna: दिवाली के सीजन में जयपुर के बाजारों में गंदा पानी, दुकानदार परेशान; कॉलोनियों में भी हाल बेहाल

राजस्थान में 150 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वालों के लिए बड़ा एलान, घर की छत पर मुफ्त लगेगा सोलर रूफटॉप

Rajasthan Politics: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर राजस्थान में भी सियासी बवाल, ‘भड़की’ BJP – जानिए सीएम भजनलाल क्या बोले? 

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बागियों से BJP-कांग्रेस की बढ़ी चिंता, टिकट कटने से नाराज नेता बिगाड़ेंगे समीकरण?