जयपुर

राजस्थान में नई सरकार आते ही नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, ये अधिकारी होंगे इधर-इधर

Bureaucratic reshuffle: नई सरकार के गठन के बाद अब नौकरशाही में फेरबदल की चर्चा चल रही है। सरकार में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची पर मंथन हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2024, 9:25 AM IST
sachiwalay.jpg

Bureaucratic reshuffle: नई सरकार के गठन के बाद अब नौकरशाही में फेरबदल की चर्चा चल रही है। सरकार में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची पर मंथन हो रहा है। आमतौर पर सरकार बदलने के बाद नौकरशाही में बड़े फेरबदल की परम्परा रही है। हालांकि प्रदेश में 5 जनवरी से डीजी कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन भी होना है। अब सरकार में इस बात को लेकर कॉन्फ्रेंस से पहले तबादला सूची जारी की जाए या बाद में। चर्चा यह भी है कि एक पखवाड़े के बाद शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को देखते हुए भी सरकार ब्यूरोक्रेट्स में बड़े फेरबदल करेगी।

वरिष्ठ आईएएस जा सकते है बाहर
इधर वरिष्ठ अधिकारियों को सचिवालय से बाहर विभागों में पोस्टिंग दी जा सकती है। छह आईएएस अधिकारी सीएस सुधांश पंत से वरिष्ठ हैं उनमें सुबोध अग्रवाल, वी. श्रीनिवास, सुम्रा सिंह,राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह और संजय मल्होत्रा है। हालांकि श्रीनिवास, रोहित कुमार सिंह और संजय मल्होत्रा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है। प्रदेश में कार्यरत अधिकारियों में सुबोध अग्रवाल, शुभ्रा सिंह और राजेश्वर अभी राजस्व मंडल अध्यक्ष के रूप सिंह ही है। राजेश्वर सिंह में अजमेर में तैनात है और उनका रिटायरमेंट जुलाई में है। ऐसे में उन्हें सचिवालय में लगाए जाने की संभावना कम ही है। वहीं ब्यूरोक्रेसी शुधा सिंह अपने जूनियर अधिकारी में चर्चा है कि सुबोध अग्रवाल और के अधीन काम करेंगे या नहीं या उन्हें सचिवालय से बाहर पोस्टिंग दी जाएगी। हालाकि पूर्व में सुबोध अग्रवाल अपने कनिष्ठ अधिकारी के अधीन काम कर चुके है।

मंत्रियों ने भी अपनी पसंद के अफसर मांगे
सूत्रों की मानें तो हाल में मंत्रिमंडल गठन के बाद भी अधिकांश मंत्रियों ने अपनी पसंद के अधिकारियों की मांग की है. जिसस विभाग चलाने में तालमेल की कमी नहीं रहे। इधर सरकार की भी मंशा है कि विभागों में पहले से तैनात अधिकारियों को इधर-उधर करके उनकी जगह नए अधिकारियों को मौका दिया जाए।

Updated on:
2 Jan 2024, 9:25 AM IST
Published on: