राजस्थान में भजनलाल केबिनेट का गठन हो चुका है, लेकिन विभाग नहीं मिलने से काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा। विभाग आवंटन को लेकर सभी की नजर दिल्ली पर टिकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में विभाग आवंटन को लेकर मंथन चल रहा है। ज्यादातर मंत्री दो बार के विधायक बने हैं, ऐसे में विभागों के लिए ज्यादा मशक्कत चल रही है।