जयपुर

भजनलाल सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, एक लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें किस माह कौन-सी परीक्षा तय

Rajasthan Recruitment Calendar 2026: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भजनलाल सरकार ने सोमवार को भर्ती परीक्षा कैलेंडर-2026 जारी कर दिया है।
2 min read
Jan 12, 2026
CM Bhajanlal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भजनलाल सरकार ने सोमवार को भर्ती परीक्षा कैलेंडर-2026 जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में राजस्थान में एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा और लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

भर्ती कैलेंडर में शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा, कृषि और तकनीकी विभागों सहित विभिन्न क्षेत्रों की परीक्षाएं शामिल की गई हैं। सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग में प्रस्तावित हैं। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक भर्ती, वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता और विभिन्न अन्य पदों पर परीक्षाएं आयोजित होंगी। कैलेंडर के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2026 तक अलग-अलग महीनों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

क्रम संख्यापरीक्षा का नामपदों की संख्यापरीक्षा माह
1अध्यापक भर्ती - 202509जनवरी
2राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) भर्ती परीक्षा – 20255449जनवरी
3राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) गणित/विज्ञान भर्ती – 20251043जनवरी
4राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) सामाजिक अध्ययन भर्ती – 2025296जनवरी
5राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) अंग्रेजी भर्ती – 2025221जनवरी
6राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) हिंदी भर्ती परीक्षा – 2025174जनवरी
7राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) संस्कृत भर्ती परीक्षा – 2025187जनवरी
8राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) संस्कृत भर्ती परीक्षा – 2025389जनवरी
9शिक्षा विभाग (विभिन्न पद)10000जनवरी-मार्च
10सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती – 202509फरवरी
11कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती – 202513फरवरी
12आयुष मिशन के विभिन्न पद1548फरवरी
13सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती-2024 (मुख्य परीक्षा)1014मार्च
14उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा – 20251015अप्रैल
15कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा1100अप्रैल
16पशु चिकित्सक अधिकारी भर्ती – 20251100अप्रैल
17सहायक कृषि अभियंता भर्ती – 2025281अप्रैल
18प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)136मई
19प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)668मई
20व्याख्याता, व्याख्याता कृषि एवं कोच संयुक्त भर्ती (माध्यमिक शिक्षा) – 20253725मई-जून
21राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त) परीक्षा500मई
22महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा72जून
23वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा259जून
24कांस्टेबल परीक्षा4000जून-जुलाई
25लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा10644जुलाई
26वरिष्ठ अध्यापक संयुक्त भर्ती – 2025 (माध्यमिक शिक्षा)6500जुलाई
27कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती – 202512जुलाई
28जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (विभिन्न पद)3000जुलाई-अगस्त
29वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा322अगस्त
30बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा2214अगस्त
31सांख्यिकी अधिकारी भर्ती – 2025113अगस्त
32शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा1079सितंबर
33निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स भर्ती – 202512सितंबर
34निरीक्षक कारखाना (रसायन) भर्ती – 202501सितंबर
35सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती – 202509अक्टूबर
36सफाई कर्मचारी भर्ती24,793अक्टूबर
37ऊर्जा विभाग (विभिन्न पद)2000अक्टूबर
38विविध पद6000अक्टूबर-दिसंबर
39संरक्षण अधिकारी भर्ती – 202512नवंबर
40कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती774नवंबर
41संविदा टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा3500दिसंबर
42ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा3430दिसंबर
43चिकित्सा अधिकारी भर्ती600दिसंबर
44नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती2000दिसंबर
Updated on:
12 Jan 2026 08:45 pm
Published on:
12 Jan 2026 06:18 pm