जयपुर

भजनलाल सरकार जल्द पेश करेगी बजट, आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

Bhajanlal Govt Budget : राजस्थान में विधानसभा सत्र और बजट की तैयारियों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद विधानसभा सत्र के लिए प्रस्ताव आगे बढ़ाया जा सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2024, 8:01 AM IST
Feature image

Rajasthan Budget : राजस्थान में विधानसभा सत्र और बजट की तैयारियों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद विधानसभा सत्र के लिए प्रस्ताव आगे बढ़ाया जा सकता है और आने वाले दस दिनों के भीतर बजट की तैयारियां भी तेज होने की उम्मीद है।

जानकारी में आया है कि विधानसभा सत्र के लिए विभाग स्तर पर तैयारी पूरी है, आचार संहिता के बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए उच्च स्तर पर भेजा जा सकता है। विधानसभा सत्र की तारीख भी उच्च स्तर पर तय होगी। हालांकि माना यह जा रहा है कि जुलाई के शुरुआत तक विधानसभा सत्र शुरू हो सकता है और जुलाई के दूसरे सप्ताह में बजट आने की संभावना है। बजट के लिए राज्य सरकार आमजन से सुझाव पहले ही मांग चुकी है और सुझाव आना शुरू भी हो चुके हैं।

संभावना यह है कि 10 जून के आसपास वित्त मंत्री स्तर पर बजट को लेकर विभिन्न समूहों के साथ चर्चा का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में अधिकारी स्तर पर केन्द्रीय बजट को लेकर भी विभिन्न समूहों के साथ चर्चा की जा सकती है।

Updated on:
3 Jun 2024, 8:01 AM IST
Published on: