जयपुर

‘पैसे होते तो परिवार के खिलाफ कोर्ट क्यों जाता’ पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने ऐसा क्यों कहा?

भरतपुर राजपरिवार के बीच चल रहे विवादों में अब भारतीय किसान यूनियन के निर्भय सिंह बडेसरा की एंट्री हुई है। बडेसरा ने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को लेकर पोस्ट किया।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2024, 11:43 AM IST
Feature image

गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह और बेटे एवं पत्नी के बीच चल रहे विवादों में भारतीय किसान यूनियन के निर्भय सिंह बडेसरा की एंट्री हुई है। बडेसरा ने सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को लेकर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि पूर्व मंत्री ने अपने सुरक्षा कर्मियों को 50-50 लाख रुपए के प्लाट दिलवा रखे हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य गंभीर और अनर्गल आरोप भी लगाए हैं। जिसके जबाव में विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जबाव दिया है।

पूर्व मंत्री ने मांगे सबूत

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह निर्भय सिंह बडेसरा की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में लगाए गए आरोप का सबूत मांगा। पूर्व मंत्री का कहना है कि अगर मेरे पास पैसा होता तो मैं अपने परिवार के खिलाफ कोर्ट केस क्यों करता?

विश्वेंद्र सिंह ने पोस्ट कर दिया जबाव

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'निर्भय सिंह बडेसरा ने सोशल मीडिया पर मेरे सरकारी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ सोशल मीडिया में जो वीडियो डाली है। उसमें उसने कहा है की मैने उनको 50-50 लाख के प्लॉट दिलवा रखें हैं। कई गंभीर और अनर्गल आरोप लगाएं हैं। जबकि, सत्यता ये है कि मेरे सभी सुरक्षाकर्मी सरकारी क्वार्टर में करते हैं। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप सरासर गलत और झूठे हैं।'

बडेसरा को माफी मांगनी चाहिेए- विश्वेंद्र सिंह

उन्होंने आगे लिखा कि 'अगर निर्भय सिंह बडेसरा के पास कोई सबूत हो तो वो पेश करें, जिससे सत्यता का पता लग सके। अगर मेरे पास पैसे ही होते तो मैं अपने परिवार के खिलाफ कोर्ट में केस ही क्यों करता?" सोशल मीडिया पर निर्भय सिंह बडेसरा ने जो वीडियो डाली है, उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। निर्भय सिंह बडेसरा को उसके इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करता हूं।'

Updated on:
27 May 2024, 11:43 AM IST
Published on: