जयपुर

SI Paper Leak: शिक्षा अधिकारी ने 10 लाख में खरीदा था पेपर, बेटे की आई थी 19वीं रैंक, अब एसओजी का बड़ा एक्शन

SI Paper Leak: एसआइ भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एसओजी ने अब उदयपुर में जिला शिक्षा अधिकारी व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2025, 7:36 AM IST
Buddhisagar-Upadhyay-Aditya-Upadhyay
बुद्धिसागर और उसका बेटा आदित्य उपाध्याय। फोटो: पत्रिका

SI Paper Leak: जयपुर। एसआइ भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं।एसओजी ने अब उदयपुर जिले के सायरा से जिला शिक्षा अधिकारी बुद्धिसागर उपाध्याय और उसके बेटे आदित्य उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।

एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि हाल ही गिरफ्तार शिक्षक कुंदन कुमार पंड्या की पूछताछ में सामने आया कि उसने परीक्षा से पहले आदित्य को पेपर पढ़ाया था। इसके 10 लाख रुपए में सौदा हुआ था।

परिणाम आने के बाद पिता-पुत्र से लिए थे 5 लाख रुपए

एसओजी की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुंदन कुमार ने एसआइ भर्ती परीक्षा 2021 का परीक्षा से पहले 5 लाख रुपए और परिणाम आने के बाद पिता-पुत्र से 5 लाख रुपए लिए थे। बुद्धिसागर के खिलाफ पहले टीएडी विभाग में एक वित्तीय अनियमितता के मामले में विभागीय जांच हो चुकी है।

19वीं रैंक आई, बीच में छोड़ा प्रशिक्षण

पूछताछ में यह भी सामने आया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद आदित्य की 19वीं रैंक आई थी, लेकिन उसने प्रशिक्षण बीच में छोड़ दिया। माना जा रहा है कि पेपर लीक की जांच सामने आने के बाद उसने यह कदम उठाया। एसओजी टीम मौके पर उदयपुर में तस्दीक कर रही है।

Updated on:
16 Jun 2025, 7:36 AM IST
Published on: