24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में तैनात राजस्थान के बीएसएफ जवान पर साथी ने दागी 13 राउंड फायरिंग, 5 गोली सीने में घुसी, मौत

एक जवान ने दूसरे जवान पर अंधाधुंध 13 राउंड फायरिंग की, जिससे पांच गोलियां लगने से कालाडेरा के खन्नीपुरा निवासी जवान रतनसिंह शेखावत की मौत हो गई।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 16 Jun 2025, 6:52 AM IST

BSF-jawan-ratan-singh-shekhawat

कालाडेरा में जवान के घर के बाहर शोक संतप्त परिजन व इनसेट में रतन सिंह। फोटो: पत्रिका

जयपुर/चौमूं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तैनात बीएसएफ के दो जवानों में ड्यूटी के दौरान शनिवार रात विवाद हो गया। इस पर एक जवान ने दूसरे जवान पर अंधाधुंध 13 राउंड फायरिंग की, जिससे पांच गोलियां लगने से कालाडेरा के खन्नीपुरा निवासी जवान रतनसिंह शेखावत की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी जवान एस.के. मिश्रा को गिरफ्तार कर उससे रायफल जब्त कर ली है। रतन सिंह सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।

जवान की पार्थिव देह सोमवार को गांव खन्नीपुरा पहुंचेगी। मौत की खबर मिलते ही जवान की पत्नी, बेटा, बेटी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

दो महीने पहले ही आए थे छुट्टी पर

परिजनों ने बताया कि रतन सिंह दो माह पूर्व एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। वे सरल, मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के थे। छुट्टियों पर जब भी गांव आते थे, तब गांव के सभी लोगों से मिलते थे। रतन सिंह की बीएसएफ में 3 साल की सेवा बाकी थी।

घटना से पहले की थी परिजन से बात

रतन सिंह के बेटे सुरेन्द्र ने बताया कि पापा से रोजाना फोन पर बात होती थी। शनिवार रात भी 9 बजे बात हुई थी। वे फोन पर रोजाना घर-परिवार के बारे में जानकारी लेते थे। शनिवार रात भी उन्होंने फोन पर घरवालों के हालचाल पूछे और बेटे से कहा कि ड्यूटी एक बजे तक है। परिजनों को क्या पता था कि यह आखिरी बातचीत होगी। उनके एक बेटा व एक बेटी है। पिता की मौत की सूचना पर बेटी की तबीयत खराब हो गई, जिसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में राजस्थान के पायलट राजवीर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़