24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में राजस्थान के पायलट राजवीर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में आज सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें जयपुर के पायलट सहित 7 यात्रियों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 15 Jun 2025, 11:04 AM IST

Helicopter-Crash-Near-Gaurikund-1

केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश। फोटो: एएनआई

Kedarnath Helicopter Crash: जयपुर। केदारनाथ के पास रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में आज सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें जयपुर के पायलट सहित 7 यात्रियों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की सीईओ सोनिका ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर नहीं मिल रहा है। कुछ देर बाद पता चला कि गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में जयपुर के राजवीर सिंह चौहान भी शामिल हैं, जो हेलीकॉप्टर के पायलट हैं।​​

पहले आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे राजवीर

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर क्रैश में मरने वाले जयपुर के राजवीर 14 साल आर्मी में नौकरी के बाद सेवानिवृत हुए थे। वे पहले आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। राजवीर कुछ महीने पहले ही आर्यन कंपनी में एविएशन पायलट लगे थे। राजवीर की मौत की सूचना से घर में मातम छाया हुआ है। राजवीर की पत्नी ने 4 माह पहले ही जुड़वा बच्चों को जन्म था। पिता गोविंद सिंह चौहान को सबसे पहले बेटे की मौत की खबर मिली। यह सुनते ही वे सन्न रह गए। हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए पायलट राजवीर जयपुर में शास्त्रीनगर के नाहरी का नाका क्षेत्र में रहते थे। राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका चौहान सेना में पायलट हैं।

राहत ​कार्य में आ रही परेशानी

हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। हालांकि, घटनास्थल दुर्गम वन क्षेत्र में होने के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

राजवीर सिंह चौहान का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक: मंत्री राठौड़

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हादसे पर दुख जताया है। मंत्री राठौड़ ने एक्स पर लिखा कि केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान जी का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रेशः जयप्रकाश के बाद अब मानव ने साथ छोड़ा, राजस्थान के लिए एक और दुख भरी खबर, 14 हुई मृतकों की संख्या