जयपुर

भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी

Rajasthan Government : सरकार के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग ने सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन कई विभाग, निगम और यूनिवर्सिटी सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर मेहरबान है।

2 min read
Jan 28, 2024
photo_6156692498077038689_y.jpg

Rajasthan Government : सरकार के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग ने सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन कई विभाग, निगम और यूनिवर्सिटी सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर मेहरबान है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में तो सेवानिवृत्त कार्मिक अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं। निगम में ये कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी से लेकर अधिकारियों के निजी सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं वहीं, कई सलाहकार बने बैठे हैं। लेकिन कार्मिकों की कमी बताकर रोडवेज इन सेवानिवृत्तों की सेवाएं ले रहा है। बता दें कि रोडवेज में करीब 12 हजार कार्मिकों की कमी चल रही है। विभिन्न काडर के इन पदों पर भर्ती नहीं की गई है। यही हाल स्वास्थ्य विभाग के हैं। यहां आदेश के बाद भी सेवानिवृत्त कार्मिकों को हटाया नहीं गया है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी: बिना स्वीकृति कार्य कर रहे
राजस्थान विश्वविद्यालय के विभागों, अनुभागों, संघटक, महाविद्यालयों और इकाइयों में विभिन्न पदों पर संविदा पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगा रखा है। इन कर्मचारियों को लगाने के लिए सक्षम स्तर पर स्वीकृति भी नहीं ले रखी है। विवि के आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कुलपति सचिवालय, आरए पोद्दार प्रबंध संस्थान, लेखा एवं वित्त, राजस्थान कॉलेज, परीक्षा विभाग, महारानी कॉलेज, अभियंता कार्यालय सहित विभिन्न विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यरत हैं। हाल ही यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ने इन कर्मचारियों को हटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जेसीटीएसएल में सेवा समाप्ति के आदेश
जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि जेसीटीएसएल में कार्यालय और उडऩदस्तों में सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यरत हैं। आदेश के बाद सभी की सेवाएं समाप्त की जाएंगी।

रोडवेज में सेवानिवृृत्त कर्मचारियों को नहीं हटाया जा रहा है। निगम में कर्मचारियों की कमी है।
- नथमल डिडेल, एमडी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम

Published on:
28 Jan 2024 08:13 am