जयपुर

राजस्थान से बड़ी खबर, रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज का निधन

राघवाचार्य महाराज ने अपना जीवन धार्मिक और सामाजिक सेवा में समर्पित किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2024, 9:55 AM IST
Feature image

जयपुर। सीकर जिले में स्थित रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज का आज सुबह निधन हो गया है। राघवाचार्य महाराज को बाथरूम में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत सीकर के अस्पताल में ले जाया गया।

वहां चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी। राघवाचार्य महाराज की मृत्यु से न केवल सीकर जिले में, बल्कि देशभर में उनके लाखों अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

राघवाचार्य महाराज ने अपना जीवन धार्मिक और सामाजिक सेवा में समर्पित किया। उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन ने लाखों लोगों के जीवन को प्रेरित किया है। उनके निधन से केवल अनुयायियों ही नहीं, बल्कि कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों में भी शोक की लहर है। उनके सम्मान में रैवासा में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।

Updated on:
30 Aug 2024, 9:55 AM IST
Published on: