जयपुर

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर आया बड़ा अपडेट, BJP प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने दिए ये संकेत

Kirodi Lal Meena : चर्चा है कि किरोड़ी मीणा पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच BJP प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने बड़ा संकेत दिया है। अब देखना ये है कि क्या किरोड़ी मीणा मंत्री पद छोड़ेंगे या नहीं?
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2024, 8:23 AM IST
CP Joshi-Kirodi Lal Meena

Rajasthan Politics : जयपुर। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफा देने की अटकलों के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संकेत दिए हैं कि पार्टी उनके इस्तीफे को लेकर बातचीत कर सकती है। मीडिया ने शुक्रवार को अध्यक्ष जोशी से जब प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंत्री किरोड़ी के इस्तीफे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप किरोड़ीलाल मीणा के पीछे क्यों पड़े हो। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और जिम्मेदार व्यक्ति हैं। उनसे बातचीत करेंगे।

चर्चा है कि किरोड़ी मीणा पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। वे लोकसभा चुनाव परिणाम आने के पहले से ही सचिवालय स्थित अपने दफ्तर नहीं जा रहे। सरकारी गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं कर रहे। दफ्तर नहीं जाने से विभाग के जरूरी कामकाज को लेकर भी निर्णय नहीं हो पा रहे। उधर, किरोड़ी लाल मीणा इस मामले को लेकर मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं और कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

नाराजगी की मूल वजह यह बताई जा रही

सूत्रों के मुताबिक किरोड़ी लाल मीणा उन्हें मिली जिम्मेदारी वाली कुछ लोकसभा सीटें हारने के चलते इस्तीफा देने के पहले बयान दे चुके हैं। लेकिन असल वजह कुछ और भी है। बताया जा रहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में न तो मनचाहा पद मिला और न ही छोटे भाई जगमोहन मीणा को लोकसभा का टिकट। वे जगमोहन मीणा के लिए दौसा से लोकसभा टिकट की मांग कर रहे थे।

Updated on:
15 Jun 2024, 8:23 AM IST
Published on: