जयपुर

Govt Job: विद्युत निगम भर्ती में बड़ा अपडेट, तकनीशियन मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

Technician Result 2026: 2163 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 1 से 17 अप्रैल तक होगा दस्तावेज सत्यापन। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

2 min read
Mar 22, 2026
Photo AI

Rajasthan Electricity Recruitment: जयपुर. राजस्थान के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई), ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई) और प्लांट अटेंडेंट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम अब संबंधित विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट के माध्यम से अपने प्राप्तांक और परिणाम देख सकते हैं।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्युत निगमों में भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे योग्य युवाओं को समय पर अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें

Crop Damage: बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार अलर्ट, सीएम ने तुरंत सर्वे और राहत के दिए निर्देश

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 से 27 नवंबर 2025 के बीच किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के लगभग दस गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था। मुख्य परीक्षा में कुल 23 हजार 789 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि उत्पादन निगम ने मात्र एक महीने के भीतर ही मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया, जो प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण माना जा रहा है।

मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 1 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया जयपुर स्थित चंबल रेस्ट हाउस, हवा सड़क, सोडाला पुलिस थाना के पास आयोजित होगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 4,673 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें ग्रुप-I के 4498, ग्रुप-II के 63, ग्रुप-III के 51 और ग्रुप-IV के 61 अभ्यर्थी शामिल हैं।

सभी चयनित अभ्यर्थियों की सूची विद्युत निगमों की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। साथ ही, शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है। अभ्यर्थी अपने कॉल लेटर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9414056655 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Road Repair: राजस्थान में सड़कों की मरम्मत अभियान तेज, 1000 से अधिक रोड कट हुए दुरुस्त

Updated on:
22 Mar 2026 11:42 am
Published on:
22 Mar 2026 11:35 am
Also Read
View All

अगली खबर