जयपुर

Rajasthan Gurjar Mahasabha : 13 साल बाद जयपुर में होगा गुर्जर युवा सम्मेलन, जुटेंगे देशभर से प्रतिनिधि

Rajasthan Gurjar Mahasabha : स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक की जयंती पर राजस्थान गुर्जर महासभा के युवा प्रकोष्ठ की ओर से 27 फरवरी को बिड़ला सभागार में गुर्जर युवा सम्मेलन सुबह नौ बजे से आयोजित होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2024, 8:13 AM IST
gurjar_mahasabha_.jpg

Rajasthan Gurjar Mahasabha : स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक की जयंती पर राजस्थान गुर्जर महासभा के युवा प्रकोष्ठ की ओर से 27 फरवरी को बिड़ला सभागार में गुर्जर युवा सम्मेलन सुबह नौ बजे से आयोजित होगा। सम्मेलन में गुर्जर समाज के युवा और देशभर के प्रतिनिधि एक जाजम पर नजर आएंगे। बुधवार को जवाहर कला केंद्र में पदाधिकारियों की बैठक और पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ।
राजस्थान गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, प्रहलाद अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनारायण रग्गल, प्रदेश मंत्री एडवोकेट शैलेन्द्रसिंह धाभाई, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष गौरव चपराना, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रोहित सिंह चेची, पार्षद इन्द्रप्रकाश धाभाई, प्रदीप अवाना, मोहन हीर ने शिरकत की। लगभग 13 साल बाद यह कार्यक्रम जयपुर में होगा।

गौरव चपराना ने बताया कि युवा सम्मेलन में शिक्षा व रोजगार संबंधी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श और समाज में एकजुटता की बात की जाएगी। परस्पर संवाद स्थापित करने के लिए प्रदेश स्तर पर राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ की ओर से गुर्जर युवा जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। महासभा सभी जिलों में छात्रावास बनाने और कोचिंग सेंटर स्थापित करने के लिए अभियान भी शुरू करेगा।

इन मुद्दों पर भी होगा मंथन
- विजय सिंह पथिक को भारत रत्न से विभूषित करने
- डी एन टी कमीशन और रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने तथा लागू करने की मांग
- सेना भर्ती में जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के गुर्जर युवाओं को शैक्षणिक योग्यता में छूट देने
- राजनीति में जनसंख्या के अनुपात में गुर्जर युवाओं को प्रतिनिधित्व देने
- भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट स्थापित करने, एमबीसी आरक्षण को नवीं अनुसूची में शामिल करने

Published on: