जयपुर

Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध के गेट खुलने से पहले बजा अलर्ट सायरन, कई किमी तक ‘खुशियों’ की गूंज

Bisalpur Dam Latest Update: जयपुर, टोंक और अजमेर की लाइफलाइन कहे वाले बीसलपुर बांध से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 10:46 AM IST
Bisalpur Dam-1

Bisalpur Dam: जयपुर, टोंक और अजमेर की लाइफलाइन कहे वाले बीसलपुर बांध से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में भारी बारिश के चलते बीसलपुर बांध ओवरफ्लो के करीब पहुंच चुका है और जल्द ही गेट खुलने वाले है। बीसलपुर बांध के गेट खुलने से पहले अलर्ट सायरन बजाया गया। जिसकी आवाज कई किमी तक गूंज उठी।

बीसलपुर बांध के गेट खुलने से पहले टोंक कलक्टर डॉक्टर सौम्या मौके पर पहुंच चुके है। अभी जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का इंतजार किया जा रहा है। मंत्री के आने के बाद बीसलपुर बांध के 2 गेट खोले जाएंगे। गेट खोलने से पहले विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। बता दें कि इससे पहले साल 2022 में बीसलपुर बांध के गेट खोले गए थे।

गेट खोलने की तैयारी पूरी, बज गया अलर्ट सायरन

बांध के कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 315.50 आर एल मीटर जलभराव वाले बांध का गेज आज सुबह 8 बजे 315.49 आर एल मीटर पर पहुंच चुका है। जिसमें 38.633 टीएमसी का जलभराव हो चुका है। ऐसे में बांध छलकने से मात्र एक आरएल मीटर शेष बचा है। बांध परियोजना के अधिकारियों की मानें तो बांध के गेट खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है और सायरन बजाकर लोगों को सावधान कर दिया गया है। कुछ ही देर में बांध में गेट खोले जाएंगे।

एक नजर में बीसलपुर बांध

बीसलपुर बांध का कुल जलभराव 315.50 आर एल मीटर है। जिसमें 38.703 टीएमसी का जलभराव होता है। बांध के पूर्ण जलभराव में 21 हजार 300 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होती है। जिसमें कुल 68 गांव डूब में आते हैं। जिसमें 25 गांव पूर्णतया डूब जाते हैं वही 43 गांव आंशिक रूप से डूबते हैं जिनकी सिर्फ कृषि भूमि ही डूबती है। बांध बनने के बाद इस बार पूर्ण जलभराव होकर सातवीं बार छलकेगा।

Updated on:
6 Sep 2024, 10:46 AM IST
Published on: