25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bisalpur Dam Update: बीसलपुर से आ गई बड़ी खुशखबरी, खुलने वाले है बांध के गेट, कुछ ही देर में गूंजेगी हूटर की आवाज

Bisalpur Dam news : बीसलपुर बांध का गेज शुक्रवार सुबह 8 बजे 315.49 आर एल मीटर दर्ज किया गया। ऐसे में बांध लबालब होने से मात्र 01 सेंटीमीटर ही खाली रह गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 6 Sep 2024, 8:16 AM IST

bislpur latest news

Bisalpur Dam: जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के करोड़ों लोगों के कंठतर करने वाले बीसलपुर बांध से सुबह-सुबह बड़ी खुशखबरी आ रही है। बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक जारी है। ऐसे में आज बांध के गेट खोले जाने है। इसके लिए कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में हूटर की आवाज गूंज उठेगी। प्रशासन ने बीसलपुर बांध के गेट खुलने पर सर्तकता रखने के निर्देश दिए है। इस बार सातवीं मर्तबा बांध छलकने के करीब पहुंचने से लोगों में खुशी का माहौल है।

बीसलपुर बांध का गेज शुक्रवार सुबह 8 बजे 315.49 आर एल मीटर दर्ज किया गया। ऐसे में बांध लबालब होने से मात्र 01 सेंटीमीटर ही खाली रह गया है। माना जा रहा है कि आने वाले 2 घंटे में बांध पूरी तरह लबालब हो जाएगा और बांध के गेट सुबह 9 से 10 बजे के बीच खोले जा सकते है। गेट संख्या 8 व 9 से पानी की निकासी की जाएगी। खास बात ये है कि बीसलपुर बांध के इतिहास में सातवीं बार ऐसा होगा।


यह भी पढ़ें: Bisalpur Dam News: बीसलपुर से आई बड़ी खुशखबरी, कभी भी खुल सकते है बांध के गेट, तैयारियों में जुटा प्रशासन

अलर्ट मोड पर प्रशासन

बीसलपुर बांध में जारी आवक पानी निकासी के लिए गेट खोले जाने है। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने अधिकारियों को आवश्यक सर्तकता रखने के निर्देश दिए गए हैं। बांध के डाउनस्ट्रीम में बनास नदी में से होकर आवागमन के रास्ते राजमहल से बोटून्दा, बंथली से कंवरावास, रावता माताजी, राजमहल से संथली, डेम के मुख्य मार्ग पर सेप्टीवॉल के पास व अन्य नदी से होकर गुजरने वाले मार्गों पर सहायक अभियंता सानिवि चेतावनी बोर्ड व बेरिकेटींग लगाए गए है। साथ ही विकास अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायतों में लोगों को जागरुक कर रहे।

कब-​कब छलका बांध

बीसलपुर बांध वर्ष 1996 में बनकर तैयार हुआ था। बांध में पहली बार साल 2004 में पानी रोका गया था और पहली बार में ही यह 18 अगस्त को छलक गया था। इसके बाद बांध 25 अगस्त 2006, 19 अगस्त 2014, 10 अगस्त 2016, 19 अगस्त 2019 और 26 अगस्त 2022 को छलका था। लेकिन, इस बार बांध के सितंबर में लबालब हुआ है।

बीसलपुर बांध एक नजर में

बीसलपुर बांध का कुल जलभराव 315.50 आर एल मीटर है। जिसमें 38.703 टीएमसी का जलभराव होता है। बांध के पूर्ण जलभराव में 21 हजार 300 हेक्टेयर भूमि जलमग्न होती है। जिसमें कुल 68 गांव डूब में आते हैं। जिसमें 25 गांव पूर्णतया डूब जाते हैं वही 43 गांव आंशिक रूप से डूबते हैं जिनकी सिर्फ कृषि भूमि ही डूबती है। बांध बनने के बाद इस बार पूर्ण जलभराव होकर सातवीं बार छलकेगा।

यह भी पढ़ें: Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में बड़ा फेरबदल, 108 IAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट