जयपुर

Bisalpur Dam: अब किसी भी पल बंद हो सकते हैं बीसलपुर बांध के गेट, यदि बारिश नहीं आई तो…

Bisalpur Gate Closure Alert: बीसलपुर बांध के गेट पहली बार जुलाई में खुले हैं। यह भी एक इतिहास बना है। 24 जुलाई को बांध के गेट खोले गए। इसके बाद छह गेट तक खोले और इनकी हाइट दो से तीन मीटर तक की गई थी। लेकिन अब पानी की आवक कम होने से धीरे-धीरे बांध के गेट बंद होते गए और हाइट भी घट गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2025, 11:16 AM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान में फिलहाल मानसून ने ब्रेक लिया है। इस कारण कहीं भी तेज बारिश नजर नहीं आ रही है। इसका असर बीसलपुर बांध पर भी आने लगा है। लगातार गेट बंद किए जा रहे हैं। वहीं गेटों की हाइट भी घटाई जा रही है। बारिश कुछ दिनों और नहीं आई तो बीसलपुर बांध के गेट अब किसी भी समय बंद किए जा सकते हैं।

इस समय मात्र 0.25 मीटर पर खुले हैं गेट

बीसलपुर बांध के गेट पहली बार जुलाई में खुले हैं। यह भी एक इतिहास बना है। 24 जुलाई को बांध के गेट खोले गए। इसके बाद छह गेट तक खोले और इनकी हाइट दो से तीन मीटर तक की गई थी। लेकिन अब पानी की आवक कम होने से धीरे-धीरे बांध के गेट बंद होते गए और हाइट भी घट गई।
4 अगस्त की बात की जाए तो बीसलपुर बांध के केवल दो गेट खुले हैं। इनकी हाइट 0.25 मीटर है। इनमें तीन हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

तीन जिलों को होता है पेयजल सप्लाई

बीसलपुर बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। इस बांध से जयपुर, टोंक व अजमेर जिलों को पेयजल सप्लाई होता है। बांध के लबालब होने से इन तीनों जिलों की पेयजल का संकट इस साल के लिए तो समाप्त हो गया है।

Updated on:
4 Aug 2025, 11:16 AM IST
Published on: