
Photo- CM Bhajanlal Sharma X Handle
CM visit: जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश का दौर कुछ समय के लिए थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक राज्य के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को सवाईमाधोपुर और धौलपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे हेलीकॉप्टर से इन इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे धौलपुर के बाड़ी रोड स्थित विश्नोदा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां चंबल नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और हवाई पट्टी पर बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद करेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की समीक्षा भी इस दौरान की जाएगी।
Updated on:
4 Aug 2025, 10:58 AM IST
Published on:
4 Aug 2025, 10:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.