जयपुर

Bisalpur Dam: पिछले सात दिन से इस रफ्तार से आ रहा पानी, त्रिवेणी नदी का बहाव यूं होता गया कम

Bisalpur Dam Update : अब मानसून ने रफ्तार फिर पकड़ी है, ऐसे में बांध के पानी तेज गति से आने और बांध के भरने की भी उम्मीद जग रही है।
less than 1 minute read
Aug 22, 2024
Feature image

बांध की भराव क्षमता-315.50 आरएल मीटर

जयपुर। बीसलपुर बांध में इन दिनों की पानी की आवक कम हो गई है। कारण एक ही है कि यहां मानसून पूरी तरह से कमजोर पड़ गया था। लेकिन अब मानसून ने रफ्तार फिर पकड़ी है, ऐसे में बांध के पानी तेज गति से आने और बांध के भरने की भी उम्मीद जग रही है। यदि हम पिछले सात में बांध में पानी की आवक व त्रिवेणी नदी के बहाव की बात करें तो स्थिति आपके सामने स्पष्ट हो जाएगी। वर्तमान में बांध में 313.39 आरएल मीटर पानी है। वहीं बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर तक है। इस समय त्रिवेणी नदी का बहाव 2.45 मीटर है।

पिछले सात दिन में इस रफ्तार से भरा बांध


15 अगस्त: -312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: -312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: -313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: -313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: -313.28 आरएल मीटर
20 अगस्त--313.34 आरएल मीटर
21 अगस्त-313.37 आरएल मीटर
22 अगस्त-313.39 आरएल मीटर

पिछले सात दिन से इस रफ्तार से बह रही त्रिवेणी नदी


16 अगस्त-3.00 मीटर
17 अगस्त-2.90 मीटर
18 अगस्त-2.70 मीटर
19 अगस्त-2.50 मीटर
20 अगस्त-2.50 मीटर
21 अगस्त-2.40 मीटर
22 अगस्त-2.45 मीटर

Updated on:
22 Aug 2024 11:17 am
Published on:
22 Aug 2024 10:57 am