जयपुर

Bisalpur Dam: आधी रात जलस्तर 315 आरएल मीटर के पार, इसी सप्ताह छलकने की उम्मीद

Rajasthan Monsoon: बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश और त्रिवेणी नदी में लगातार पानी की आवक होने से बांध का जल स्तर 315 आरएल मीटर के पार हो गया। ऐसे में बांध झलकने से बस इताना सा दूर है। जानें...
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 7:28 AM IST
Feature image

Rajasthan Rain: राजस्थान के बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश और त्रिवेणी नदी में लगातार पानी की आवक होने से बुधवार आधी रात बांध का जल स्तर 315 आरएल मीटर के पार हो गया। रात 12 बजे बांध का जल स्तर 315.01 आरएल मीटर दर्ज किया गया। जबकि बीसलपुर बांध की जलभराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर है।

जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों के अनुसार बांध में अब जिस तरह से पानी की आवक हो रही है, उससे इसी सप्ताह इसके छलकने की उम्मीद है। जयपुर शहर की 50 लाख की आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए बांध में अब पर्याप्त पानी आ गया है।

प्रतिदिन 51 करोड़ लीटर पानी हो रहा सप्लाई

पानी की उपलब्धता से शहर की जलापूर्ति प्रभावित हुए बिना जगतपुरा फेज-2 और पृथ्वीराज नगर फेज-1 प्रोजेक्ट की लगभग 3 लाख की आबादी के लिए आसानी से पानी सप्लाई हो सकेगी। बीसलपुर सिस्टम से अभी प्रतिदिन 51 करोड़ लीटर पानी जयपुर शहर के लिए सप्लाई हो रहा है।

अब उम्मीद है कि एक-दो दिन में पानी की कटौती पूरी तरह से बंद हो जाएगी और पहले की तरह प्रतिदिन 55 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई होगी।

Updated on:
5 Sep 2024, 7:28 AM IST
Published on: