8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bisalpur Dam: बीसलपुर बांध छलकने से बस इतना दूर, बनास, खारी व डाई नदियों में पानी की आवक जारी

Bisalpur Dam Water Level: जयपुर के साथ ही अजमेर व टोंक जिलों की प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध अब छलकने की ओर बढ़ता जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 29 Aug 2024, 9:51 AM IST

राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर व टोंक जिलों की प्यास बुझाने वाला बीसलपुर बांध अब छलकने की ओर बढ़ता जा रहा है। हालांकि कैचमेंट एरिया में पडऩे वाले भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़ व राजसमंद जिलों में मानसून की गतिविधियां कम होने के बाद बुधवार से बांध में पानी की आवक की रफ्तार धीमी पडऩे लगी है।

सहायक नदियों में पानी की आवक जारी

मौसम विभाग की ओर से 31 अगस्त से राजस्थान में फिर से मानसून के सक्रिय होने की घोषणा से अब लोगों को बांध के छलकने के लिए सितम्बर पर निगाहें टिकी हुई है। बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध के जलभराव में सहायक बनास, खारी व डाई नदियों में पानी की आवक लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Rain: मानसून ट्रफ लाइन ने बदली दिशा, जानें फिर कब से शुरू होगा बारिश का दौर

यह भी पढ़ें : राजस्थान के किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले, भजनलाल सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

314.35 आर एल मीटर पहुंचा गेज

बुधवार रात 8 बजे तक बढ़ोतरी के साथ गेज 314.35 आर एल मीटर हो गया है। जिसमें 30.704 टीएमसी का जलभराव है। जो पूर्ण जलभराव का 79.33 प्रतिशत है। बताते चलें कि बीसलपुर बांध की जलभराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर है। जबकि बांध से प्रतिदिन सप्लाई करीब 1050 एमएलडी होती है। इस बार मानसून से 496 सेमी पानी आ चुका है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: ट्रांसफर की चाह लेकर शिक्षामंत्री के पास पहुंचा शिक्षक, दिलावर ने दे दी बड़ी खुशी