8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: ट्रांसफर की चाह लेकर शिक्षामंत्री के पास पहुंचा शिक्षक, दिलावर ने दे दी बड़ी खुशी

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने नेत्रहीन शिक्षक को बड़ी खुशी देने का काम किया है। जानिए क्या...?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 28 Aug 2024, 12:14 PM IST

राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने एक नेत्रहीन अध्यापक को खुशी देने का काम किया है। जब उनके पास एक नेत्रहीन शिक्षक ट्रांसफर की चाह लेकर पहुंचा तो उन्होंने निसंकोच भाव से उसकी इच्छित जगह पर स्थानांतरण कर दिया। जबकि प्रशासनिक सुधार विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

शिक्षामंत्री ने इच्छित जगह किया ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक, नेत्रहीन अध्यापक रमन कुमार शर्मा ट्रांसफर की चाह लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर के सरकारी आवास पहुंचा था। जहां उन्होंने बताया कि वह अभी तुंगा ब्लॉक के किसी सरकारी स्कूल में कार्यरत है। जो कि उनके घर से करीब 46 किमी दूर पड़ता है। जिसकी वजह उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंत्री दिलावर ने शिक्षक से इच्छित जगह पूछकर ट्रांसफर आदेश कर दिए।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: 17 नए जिलों को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

दिलावर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इसे लेकर शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'जनसेवा सर्वोपरि! आज सरकारी आवास पर पधारे नेत्रहीन अध्यापक रमन कुमार शर्मा को उनकी इच्छित जगह स्थानांतरण किया।'

यह भी पढ़ें : राजस्थान में लोगों की जेब पर बढ़ेगा भार, अगले महीने से इतना बढ़कर आएगा बिजली बिल