जयपुर

Bisalpur Dam: उल्टी गिनती हो गई शुरू, अब बांध मात्र 07 सेमी ही खाली

Bisalpur Dam gates: इधर त्रिवेणी की घट रही रफ्तार,ऐसे में अभी भरने में लग सकते हैं 24 से 48 घंटे, प्रशासन गेट खोलने व सायरन बजाने के लिए पूरी तरह से तैयार।

less than 1 minute read
Jul 23, 2025
bisalpur dam
बीसलपुर बांध: फोटो पत्रिका

Bisalpur Dam water level: जयपुर। बीसलपुर बांध को लेकर मंगलवार देर रात से उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बांध अब करीब 99 फीसदी भर गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। वहीं बांध में बुधवार सुबह दस बजे तक 315.43 आरएल मीटर पानी आ गया है। ऐसे में बांध अब केवल सात सेमी ही खाली है।

30 घंटे में आया 11 सेमी पानी

मंगलवार सुबह छह बजे तक बांध का गेज 315.32 आरएल मीटर था। वहीं बुधवार सुबह 10 बजे तक बांध का गेज बढकऱ 315.43 आरएल मीटर तक जा पहुंचा। ऐसे में बांध में पिछले तीस घंटे में 11 सेमी पानी आ चुका है।

मंगलवार को थी गेट खुलने की उम्मीद

बीसलपुर बांध के गेट एक बार तो मंगलवार को ही खोलने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। लेकिन त्रिवेणी की आवक घटने और क्षेत्र में मानसून सक्रिय नहीं होने के कारण बांध के गेट नहीं खेाले गए।

अब भी लग सकते हैं 24 से 48 घंटे

बीसलपुर बांध में पानी की आवक त्रिवेणी से होती है। इधर त्रिवेणी का आवक अब लगातार घट रही है। क्षेत्र में फिलहाल बारिश भी नहीं है। ऐसे में त्रिवेणी की रफ्तार कम ही होती जाएगी। बांध में पानी की आवक कम होने और बीसलपुर का केचमेंट एरिया बड़ा होने, नियमित सप्लाई होने के कारण बांध के भरने में अब भी दो दिन लग सकते हैं। इस समय त्रिवेणी का गेज घटकर 2.90 मीटर पर आ गया है।

गेट खोलने से पहले बजेगा सायरन

बीसलपुर बांध के गेट खोलने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। आस-पास के गांवों को सूचित भी कर दिया है। बांध खोलने से पहले सायरन बजाया जाएगा।

Published on:
23 Jul 2025 10:21 am