Rajasthan Weather Today: जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियों में तेजी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है और वर्तमान में जम्मू, चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है, जो आगामी बारिश को प्रभावित कर सकता है।