जयपुर

भाजपा ने कहा: कांग्रेस के ‘सी’ का मतलब करप्शन, क्राइम और चिटिंग

भाजपा कांग्रेस सरकार में व्याप्त कुशासन, भ्रष्टाचार, महिला दुष्कर्म और युवाओं व किसानों से वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए सीएम अशोक गहलोत को कठघरे में खड़ा किया है।
less than 1 minute read
Nov 06, 2023
amit_goyal.jpg

भाजपा कांग्रेस सरकार में व्याप्त कुशासन, भ्रष्टाचार, महिला दुष्कर्म और युवाओं व किसानों से वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए सीएम अशोक गहलोत को कठघरे में खड़ा किया है। प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस के 'सी' का मतलब करप्शन, क्राइम और चिटिंग है।

पांच साल में कांग्रेस के विधायकों और हारे प्रत्याशियों ने जमकर लूट मचाई। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएचएम भर्ती में डेढ़ लाख रुपए लेकर चहेतों को भर्ती कराया गया। इसके बाद मंत्री यही कहते रहे कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जबकि, खुद मंत्री ने उस समय इस भर्ती को लेकर ट्विट किया था। कांग्रेस के लोग मानवता के दुश्मन हैं कोरोना महामारी जैसे गंभीर समय में भी ये लोग लूट करने से नहीं चूके।

गोयल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा और विधायक दिव्या मदेरणा अपनी ही सरकार पर कुशासन के आरोप लगाते रहे, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार की विश्वसनीयता क्या रही होगी।

Published on:
06 Nov 2023 09:35 am