इनमें हाल ही विधायक भरत सिंह, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री परसादीलाल मीना, मंत्री शांति धारीवाल के बयान को भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया चैनल से वायरल किया गया। इनमें धारीवाल का विधानसभा में दिया गया मर्दों के प्रदेश वाला बयान, भरत सिंह का सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ दिया गया वक्तव्य भी शामिल है। वायरल किए गए वीडियो को कुछ ही घंटे में सैकड़ों लोगों ने देखा और कमेंट भेजे। ये वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर दिनभर ट्रेंड किया जाते रहे।