सवाल- मौजूदा विधायक जोशी का टिकट काटकर आपको दिया गया है, क्या बगावत का डर है?
जवाब- बगावत का कोई डर नहीं है, हाई कमान ने मुझे पहले ही इसके संकेत दे दिए थे, इसलिए मैंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। राजनीतिक दलों में परिवर्तन होते रहना चाहिए। आज मुझे टिकट दिया गया है अगले चुनाव में हो सकता है किसी और को टिकट दिया जाए। मैं 50 साल से संगठन में काम कर रहा हूं। कभी कुछ नहीं मांगा है और पार्टी ने अब दिया है तो बिना मांगे ही दिया है।