8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान विधानसभा चुनाव: जयपुर की सियासत में छात्रसंघ का दबदबा, पिछली बार 7 नेता थे, इस बार 2 का कटा टिकट

Rajasthan Election: छात्रसंघ से राजनीति का सफर शुरू करने वाले नेताओं के लिए जयपुर सबसे मुफीद बन गया है। पहले राजस्थान विश्वविद्यालय में चुनाव जीतकर विद्यार्थियों की लड़ाई लड़ने वाले नेता अब जयपुर के विकास के वादे पर राजस्थान विधानसभा पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 5 Nov 2023, 8:26 AM IST

vidhansbha_chunav.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : छात्रसंघ से राजनीति का सफर शुरू करने वाले नेताओं के लिए जयपुर सबसे मुफीद बन गया है। पहले राजस्थान विश्वविद्यालय में चुनाव जीतकर विद्यार्थियों की लड़ाई लड़ने वाले नेता अब जयपुर के विकास के वादे पर राजस्थान विधानसभा पहुंच रहे हैं। जिले की 19 विधानसभा सीटों में से कई ऐसी हैं, जहां पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों का कब्जा रहा है। खास बात यह है कि पंद्रहवीं विधानसभा में अब तक के सबसे ज्यादा 7 पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने न सिर्फ चुनाव लड़ा बल्कि उनमें से 5 विधानसभा भी पहुंचे। इस बार भी कांग्रेस और भाजपा के ऐसे ही पुराने छात्रसंघ अध्यक्ष चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। हालांकि विपक्षी दल भाजपा ने इस बार छात्रसंघ अध्यक्ष रहे दो विधायकों का टिकट काट दिया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: राजस्थान की इन 3 विधानसभा सीटों पर पुराने प्रतिद्वंद्वी और 2 सीटों पर 2 नए चेहरे

सरकार में बडे पदों तक पहुंचे: राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की सियासत से प्रदेश की राजनीति तक का कई नेता सफर तय कर चुके है यहां ऐसे कई नेताओं की छात्र राजनीति की शुरुआत हुई और वे सरकार में बडे पदों तक पहुंचे। इनमें सांसद, विधायक और कई मंत्री तक बने। यही नहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे कई नेता वर्तमान सत्ता में भी काबिज हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में पांच जीते: पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो जयपुर जिले में सात प्रत्याशी छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। जयपुर की 19 सीटों में यह संख्या करीब-करीब आधी हो जाती है। इनमें चार को कांग्रेस और तीन को भाजपा ने मौका दिया था। इनमें कांग्रेस से महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, मनीष यादव और पुष्पेन्द्र भारद्वाज थे। इनमें दो को जीत और दो को हार मिली। कांग्रेस इनमें से खाचरियावास और भारद्वाज को फिर से टिकट दे चुकी है। इसी तरह भाजपा ने पिछली बार कालीचरण सराफ, राजपाल शेखावत और अशोक लाहोटी को टिकट दिया और तीनों ही विधायक बने।

भाजपा ने दो का पत्ता काटा: भाजपा ने इस बार झोटवाड़ा से राजपाल शेखावत और सांगानेर से अशोक लाहोटी का टिकट काट दिया है। वहीं कांग्रेस में भी महेश जोशी का टिकट संकट में है। मनीष यादव भी शाहपुरा से टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: कभी बांटते थे टिकट, आज खुद कर रहे इंतजार

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जो जयपुर से विधानसभा तक पहुंचे
काली चरण सराफ - भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री, मालवीय नगर से प्रत्याशी
महेश जोशी - हवामहल से कांग्रेस विधायक, जलदाय मंत्री, टिकट संकट में
राजपाल सिंह शेखावत- झाेटवाडा विधायक और पूर्व मंत्री, अब की बार टिकट कटा
प्रताप सिंह खाचरियावास -विधायक, सिविल लाइंस और मंत्री
अशोक लाहोटी - विधायक, सांगानेर से टिकट कटा

इनको नहीं मिली जीत: अब की बार भी दौड़ में
पुष्पेंद्र भारद्वाज- विधानसभा प्रत्याशी, सांगानेर
मनीष यादव - कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी, शाहपुरा