सवाल- आपके सामने दीया कुमारी हैं?
जवाब- यहां से भाजपा के जो मौजूदा विधायक थे, उन्होंने 5 साल कोई काम नहीं किया। इसलिए मजबूरन भाजपा को चेहरा बदलना पड़ा। सांसद दीया कुमारी को यहां से टिकट दिया है, लेकिन यहां लड़ाई राजा और रंक की है। कामदार और नामदार की है, यह बड़े लोग हैं। मैं जनता के बीच रहा हूं, फैसला जनता को करना है कि वे राजा के साथ हैं या फिर रंक के साथ है।