एक महीने से जारी जागरूकता कार्यक्रम: जयपुर जिले में पिछले एक महीने से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, स्कूल, कॉलेज में युवा मतदाताओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके माध्यम से युवा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। अभियान के तहत चुनाव आयोग के नवाचार को भी बताया गया। यही कारण है कि युवा मतदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विकल्प चुना।