जयपुर

तीसरी सूची में इनके नाम पर भाजपा के दिग्गज लगा रहे एड़ी-चोटी का जोर, ओम माथुर आज दिल्ली में करेंगे अमित शाह से चर्चा

भाजपा के दिग्गज नेता ओम माथुर आज दिल्ली में Rajasthan Election 2018 प्रभारी प्रकाश जावडेकर से चर्चा कर सकते हैं...
less than 1 minute read
Nov 16, 2018
Raje

जयपुर। भाजपा में अब प्रत्याशियों की तीसरी सूची पर जयपुर से लेकर दिल्ली तक मंथन शुरू हो चुका है, लेकिन डीडवाना से मंत्री यूनुस खान को टिकट देने के मामले को पार्टी के दिग्गज नेता नहीं सुलझा पा रहे हैं। कोर कमेटी के सभी दिग्गज अब तीसरी सूची के साथ ही Yunus Khan को टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री Vasundhara Raje से लंबी चर्चा के बाद Om Mathur दिल्ली पहुंच गए हैं और आज वे प्रत्याशियों की तीसरी सूची और यूनुस खान के टिकट को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के दिग्गज नेता ओम माथुर आज दिल्ली में पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2018) प्रभारी प्रकाश जावडेकर से चर्चा कर सकते हैं और फिर शाम तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी बात कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि वैसे माथुर की इन दोनों नेताओं से मुलाकात आज भी हो सकती है।

हुडला दे सकते हैं इस्तीफा
उधर दूसरी सूची आने के बाद भाजपा में बगावत का बवंडर जारी है। दूसरी सूची में महवा से विधायक और संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुडला भी बगावत पर उतर आए हैं। आज हुडला का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने का कार्यक्रम है। दूसरी सूची में टिकट नहीं मिलने से नाराज हुडला पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। हुडला और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा एक दूसरे के धुर विरोधी हैं और अब दूसरी सूची में भी हुडला का नाम नहीं होने पर महवा की सियासत गरमा गई है।

Updated on:
16 Nov 2018 04:45 pm
Published on:
16 Nov 2018 04:45 pm