जयपुर

राजस्थान भाजपा के इन 8 बड़े नेताओं के जिम्मे होगी 25 लोकसभा सीटों पर जीत की जिम्मेदारी, आया ये लेटेस्ट अपडेट

BJP latest News : विधानसभा चुनाव हुए डेढ माह निकल चुका है। भाजपा की नई सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है। अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर टिकट चयन से लेकर स्थानीय समीकरण साधने और उन सीटों पर जीत का गणित तैयार करने के लिए आठ बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2024, 8:40 AM IST
bjp_leader_.jpg

अरविन्द सिंह शक्तावत
BJP latest News : विधानसभा चुनाव हुए डेढ माह निकल चुका है। भाजपा की नई सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है। अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर टिकट चयन से लेकर स्थानीय समीकरण साधने और उन सीटों पर जीत का गणित तैयार करने के लिए आठ बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में काम करेंगे और उन्हीें को रिपोर्ट सौपेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को आठ क्लस्टर में बांटा गया है। एक क्लस्टर में चार और बाकी में तीन-तीन लोकसभा सीटें रखी गई हैं। एक क्लस्टर का इंचार्ज प्रदेश स्तर के एक नेता को बनाया गया है। यह नेता दिल्ली में तीन बड़े नेताओं में से एक को रिपोर्ट सौंपेंगे।

यह होंगे क्लस्टर के इंचार्ज
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी रहे प्रसन्न चंद मेहता को क्लस्टर का इंचार्ज बनाया गया है।

कौन किस क्लस्टर का इंचार्ज, आज दी जाएगी जानकारी
सभी क्लस्टर इंचार्ज को दिल्ली बुला लिया गया है। मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में इन नेताओं को उनके लोकसभा क्षेत्र की जानकारी दी जाएगी। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय नड्डा एवं अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में होगी। बैठक में अन्य राज्यों के क्लस्टर इंचार्ज भी शामिल होंगे।

विधानसभा वार समीक्षा कर शुरू होगा काम
प्रदेश में पिछले माह विधानसभा चुनाव परिणाम आए थे। भाजपा ने 115 सीटें जीत कर सरकार तो बना ली, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इससे खुश नहीं था। केंद्रीय नेतृत्व का मानना था कि राजस्थान में जो सर्वे हुए थे, उसमें 135 से 140 सीटें जीत रहे थे। परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया। हाल ही करणपुर में हुए चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी अब एक-एक विधानसभा क्षेत्र पर फोकस कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएगी, ताकि परिणाम आशा के अनुरूप आएं। विधानसभा चुनाव के परिणामों के लिहाज से प्रदेश में 11 लोकसभा सीटें ऐसी रही थी, जहां भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले कम वोट मिले थे।

Updated on:
16 Jan 2024, 8:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

राजस्थान उप जिला प्रमुख चुनाव: जैसलमेर में कांग्रेस के हरीश धनदे और धौलपुर में वीर सिंह मीणा निर्विरोध जीते

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे: बहुमत वाले देखते रह गए, तो कहीं हनुमान बेनीवाल की RLP में क्रॉस वोटिंग ने BJP को जिताया

Rajasthan Zila Pramukh Election: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथों में, 7 जिला प्रमुखों की उम्र 30 वर्ष से कम