27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi Gift : पीएम मोदी का तोहफा, राजस्थान में इस योजना की पहली किस्त जारी, इतने लाख होंगे लाभान्वित

PM Modi Gift : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएमजनमन) के तहत बारां जिले के 13,350 सहरिया लाभार्थियों को पीएम आवास योजना में मकान निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की। बारां समेत देश के कई राज्यों के लाभार्थी प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअली जुड़े।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 16 Jan 2024, 7:27 AM IST

pm_narendra_modi_.jpg

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएमजनमन) के तहत बारां जिले के 13,350 सहरिया लाभार्थियों को पीएम आवास योजना में मकान निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की। बारां समेत देश के कई राज्यों के लाभार्थी प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअली जुड़े। जिले के समरानिया में कार्यक्रम में जिले के आदिवासी सहरिया समुदाय के लोगों से मोदी का बात करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष तैयारी की थी, लेकिन यहां के लाभार्थियों से मोदी की बात नहीं हो पाई। कार्यक्रम में देश के पांच जिले के लोगों को प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में लाइव जुड़े। इस दौरान समरानिया में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, राधेश्याम बैरवा, कंवरलाल मीणा और ललित मीणा व अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का एक महीना पूरा, ये लिए महत्वपूर्ण फैसले


जिले में 39,356 परिवारों को मिलेगा लाभ

केन्द्र सरकार ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएम जनमन योजना शुरू की है। योजना के तहत 9 मंत्रालयों की 11 प्रमुख गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बारां जिले की सभी 8 पंचायत समितियों में रहने वाले आवासहीन आदिवासी परिवार योजना में शामिल किए गए हैं। योजना में जिले के 324 गांव व 75 ढाणियों समेत कुल 399 गांवों को चिह्नित किया गया है। इनमें 39 हजार 356 परिवारों के 1 लाख 50 हजार 752 लोग लाभान्वित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका, तय दर से महंगी बिजली खरीदने की तैयारी