जयपुर

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan Panchayat Election Result: राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा आलाकमान ने प्रदेश इकाई को दिल्ली तलब कर आड़े हाथों लिया। करीब तीन घंटे चली बैठक में सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर कार्यकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों को समय रहते तवज्जो नहीं देने पर केन्द्रीय संगठन ने नाराजगी जताई।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 10:03 AM IST
BL Santhosh-Madan Rathore
भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा आलाकमान ने प्रदेश इकाई को दिल्ली तलब कर आड़े हाथों लिया। चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बुधवार शाम पांच बजे से भाजपा मुख्यालय के विस्तार भवन में करीब तीन घंटे चली बैठक में सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर कार्यकर्ताओं की शिकायतों और सुझावों को समय रहते तवज्जो नहीं देने पर केन्द्रीय संगठन ने नाराजगी जताई।

भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भाजपा मुख्यालय के विस्तार भवन में राजस्थान के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह प्रभारी कुलदीप चहल और कविता पाटीदार की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, महामंत्री अजेय कुमार, श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, मिथिलेश गौतम और भूपेन्द्र सैनी से चुनाव परिणामों के बाद प्रदर्शन में कमजोरी के कारण पूछे।

सूत्रों के अनुसार समीक्षा में टिकट वितरण, असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने में देरी और स्थानीय स्तर पर संगठन की कमजोर पकड़ पर भी चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ नेतृत्व के संवाद की स्थिति भी समीक्षा के केंद्र में रही। समीकरणों और स्थानीय राजनीति के बिन्दू भी आए। चुनाव के दौरान भितरघात, स्थानीय स्तर पर तालमेल की कमी और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता का भी आकलन किया जा रहा है। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि सभी मुद्दों पर समीक्षा हुई।

फीडबैक पर सवाल

बैठक में टिकट वितरण से उपजी नाराजगी को भी दूर करने में देरी और फीडबैक सिस्टम पर भी सवाल उठे। चरण वार चुनाव होने से हर चरण के बाद पार्टी के पास प्रदर्शन और जमीनी हालात का फीडबैक लेने का मौका था, तो पिछली गलतियों से सबक लेकर अगले चरण की रणनीति क्यों नहीं बदली गई? सरकारी योजनाओं के लाभार्थी वर्ग तक पहुंच के साथ ही सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के बिन्दू भी आए। भाजपा का मानना है कि लाभार्थी एक बड़ा वर्ग है जो भाजपा के साथ रहता है।

2028 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: मदन राठौड़

इधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि पंचायत चुनाव के नतीजे विधानसभा चुनाव की जीत की गारंटी नहीं होते। कांग्रेस को चुनावी सफलता से अहंकार में नहीं आना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे। 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सरकार बनाएगी।

Also Read
View All
राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

राजस्थान में आज 37 उप जिला प्रमुखों का चुनाव, क्या फिर क्रॉस वोटिंग से पलटेगी बाजी? जानें कहां किसका पलड़ा भारी

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे: बहुमत वाले देखते रह गए, तो कहीं हनुमान बेनीवाल की RLP में क्रॉस वोटिंग ने BJP को जिताया

Rajasthan Zila Pramukh Election: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथों में, 7 जिला प्रमुखों की उम्र 30 वर्ष से कम

Rajasthan Zila Pramukh: वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति रही कारगर, CM भजनलाल के गढ़ में कांग्रेस की सेंध; गहलोत-पायलट ने कैसे पलटा सियासी गणित?