जयपुर

Rajasthan News : सोनिया गांधी की एंट्री के बाद राजस्थान में ‘राज्य सभा चुनाव’ को लेकर आया ये लेटेस्ट अपडेट

Rajya Sabha Election : प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए मदन राठौर, चुन्नी लाल गरासिया ने नामांकन के अंतिम दिन गुरूवार को अपना पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2024, 10:52 AM IST
bjp_nomination_file_.jpg

Rajya Sabha Election : प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए मदन राठौर, चुन्नी लाल गरासिया ने नामांकन के अंतिम दिन गुरूवार को अपना पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। तीन सीटों के लिए सिर्फ तीन ही नामांकन आए हैं, ऐसे में तीनों का निर्विरोध चुना जाना तय है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। परिणाम की घोषणा 27 फरवरी को की जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी गरासिया और मदन राठौर के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, दोनों डिप्टी सीएम सहित कई नेता मौजूद रहे। दोनो ही प्रत्याशियों ने नामांकन के दो-दो फार्म भरे। चालीस से ज्यादा विधायकों को दोनों का प्रस्तावक बनाया गया है। प्रस्तावकों में निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। भाजपा ने बहुमत के आधार पर दो और कांग्रेस ने मात्र एक ही उम्मीदवार की घोषणा की है। ऐसे में तीन में से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है।

हॉर्स टेडिंग हमारी फितरत नहीं: राठौड़
नामांकन के बाद राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हमारे पास सरप्लस वोट होने के बाद भी हमने तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारा। हॉर्स ट्रेडिंग करना हमारी नहीं, कांग्रेस की फितरत है। हमारे प्रत्याशी जमीनी हैं। धरातल पर काम करते हैं। कांग्रेस का प्रत्याशी आयातित है।

राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे
उदयपुर से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा था। पार्टी ने मेरे लिए कुछ ओर ही सोच रखा था। द. राजस्थान में कुछ ताकतें आदिवासी को गुमराह कर रही हैं। उन्हें राष्ट्रवाद से जोड़ने का प्रयास रहेगा।
चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा प्रत्याशी

दूसरा दरवाजा खुला
विधानसभा चुनाव में टिकट कटा था। तब मुझे कहा गया था कि एक दरवाजा बंद होता है तो कई खुलते हैं। उसके बाद मेरी पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई थी।
मदन राठौर, भाजपा प्रत्याशी

Published on: