8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री समेत 2 नेता भाजपा में होंगे शामिल!

Jaipur Latest News : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले दलबदल की राजनीति फिर से जोर पकड़ती नजर आ रही है। अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे दो कांग्रेसी नेता भाजपा के सम्पर्क में है और जल्द ही दोनों शामिल हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 16 Feb 2024, 8:00 AM IST

 Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

rajasthan politics : लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले दलबदल की राजनीति फिर से जोर पकड़ती नजर आ रही है। अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे दो कांग्रेसी नेता भाजपा के सम्पर्क में है और जल्द ही दोनों शामिल हो सकते हैं। दोनों में से एक बांसवाड़ा जिले की विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं। वहीं, दूसरे नेता किसान समुदाय से आते हैं और जयपुर संभाग से चुनाव लड़ते आए हैं। इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था। इन नेताओं की विधानसभा चुनाव के समय भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यदि दोनों नेता भाजपा में शामिल होते हैं तो एक को बांसवाड़ा-डूंगरपुर से और एक को जयपुर संभाग की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार रचेगी नया इतिहास, राजस्थान में सोने की खानों की नीलामी की तैयारी

उधर, सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक महेन्द्र जीत सिंह मालवीय की गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के कारणों का तो पता नहीं चल सका, लेकिन सियासी हलकों में इसकी काफी चर्चा रही। इस मुलाकात के संबंध में विधायक मालवीय को पत्रिका संवाददाता ने कई बार फोन भी किए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी आज राजस्थान को देंगे 17 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात